NCP नेता जयंत पाटिल शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए विधानसभा से निलंबित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। पाटिल ने नार्वेकर के खिलाफ टिप्पणी की, जिसे लेकर सदन में हंगामा हुआ।

संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने राकांपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव पेश किया, जो ध्वनि मत से पारित हो गया। जयंत पाटिल पिछले तीन दशक से सदन के सदस्य रहे हैं। सोमवार को शुरू हुआ राज्य विधानसभा का सत्र 30 दिसंबर तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- Xiaomi को कर्नाटक HC से बड़ी राहत, 3700 करोड़ रुपए की FD को जब्त करने का आदेश रद्द 

संबंधित समाचार