अलीगढ़: AMU में छात्रों ने लगाया वकीलों पर शराब पार्टी करने का आरोप, हुई झड़प
अलीगढ़, अमृत विचार। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों ने वकीलों पर शारब पार्टी करने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार इस प्रकार के किसी वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों के अनुसार एएमयू के ओल्ड बॉयज हॉस्टल में एक शराब पार्टी चल रही थी, जिसमें वकीलों के शामिल होने की बात कही जा रही है। छात्रों का आरोप है कि बार एसोसिएशन चुनाव से पहले प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में वोट देने के लिए इस पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के दौरान पहुंचे छात्रों ने जमकर हंगामा किया और उनकी तीखी झड़प भी इस दौरान वकीलों से हुई।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: दहेज हत्या में 14 वर्ष का कारावास, पांच हजार जुर्माना भी लगा
