तीसरे दिन भी पाक के नापाक मंसूबे फेल!...पंजाब सीमा पर BSF ने ड्रोन को मार गिराया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली/अमृतसर। आज सुबह लगभग 7:45 बजे BSF के जवानों ने पंजाब के अमृतसर सेक्टर में बीओपी पुलमोरन में एक पाकिस्तानी ड्रोन के घुसपैठ का पता लगा कर उसे मार गिराया। ड्रोन को जब्त कर लिया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। 

पंजाब में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान से भारत में प्रवेश कर रहे एक ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृतसर सेक्टर में पुलमोरन सीमा चौकी के पास सुबह करीब पौने आठ बजे इस मानवरहित यान का पता चला। 

प्रवक्ता ने कहा, बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर गोलीबारी की और उसे नीचे गिरा दिया। ड्रोन को जब्त कर लिया गया है। यह पता करने के लिए इलाके में तलाशी की जा रही है कि उसने कहीं कोई खेप तो नहीं गिराया है। यह लगातार तीसरा दिन है जब सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में एक ड्रोन को मार गिराया है। 

ये भी पढ़ें : नापाक मंसूबे फिर नाकाम...पाकिस्तान से भारत में घुसे ड्रोन को पंजाब में BSF ने मार गिराया 

संबंधित समाचार