सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 621 अंक लुढ़का, निफ्टी भी कमजोर, रुपया स्थिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुरुआती कारोबार में 620.66 अंक टूटकर 60,205.56 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 158.55 अंक के नुकसान से 17,968.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

मुंबई। कुछ देशों में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख से स्थानीय बाजार भी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में नीचे आ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार चौथे दिन बिकवाली दबाव में रहा और शुरुआती कारोबार में 620.66 अंक टूटकर 60,205.56 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 158.55 अंक के नुकसान से 17,968.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें:-कोरोना की आहट से सहमा रहा शेयर बाजार...भारतीय रुपए में आठ पैसे की बढ़त 

सेंसेक्स की कंपनियो में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई, इन्फोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड नुकसान में थे। वहीं सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर लाभ में थे। 

लैंडमार्क कार्स का शेयर निर्गम मूल्य से सात प्रतिशत नीचे सूचीबद्ध
वाहन डीलरशिप श्रृंखला लैंडमार्क कार्स के शेयर की शुक्रवार को शुरुआत काफी कमजोर हुई। कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 506 रुपये पर करीब सात प्रतिशत नीचे सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर लैंडमार्क कार्स का शेयर 6.85 प्रतिशत के नुकसान से 471.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

बाद में यह 11.76 प्रतिशत के नुकसान से 446.45 रुपये पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 6.91 प्रतिशत के नुकसान से 471 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,829.16 करोड़ रुपये पर है। 

रुपया शुरुआती कारोबार में स्थिर
स्थानीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में स्थिर रुख के साथ खुला। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की धारणा को कुछ बल मिला लेकिन मंदी की आशंका तथा अमेरिका के बेरोजगारी आंकड़ों की वजह से रुपया इसका लाभ नहीं ले सका।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे के नुकसान के साथ 82.81 प्रति डॉलर पर खुला। पिछले कारोबारी दिवस में रुपया 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सुबह के कारोबार में 82.82 से 82.77 प्रति डॉलर के दायरे में घूमने के बाद रुपया 82.79 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। दुनिया की छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत टूटकर 104.33 पर आ गया।

ये भी पढ़ें:-Metro AG के भारत में कारोबार का 2,850 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करेगी Reliance

संबंधित समाचार