पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। बताया जा रहा है ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है। एक पुलिसकर्मी की मौत की सूचना है। जानकारी के मुताबिक ये ब्लास्ट इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में हुआ है। हालांकि अभी तक ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका था, तभी जोरदार धमाका हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पुलिस वाले ने रूटीन चेक के लिए एक टैक्सी को रोका तो ड्राइवर ने खुद को ही बम से उड़ा दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जबकि चार पुलिस वाले घायल भी हैं।

ये भी पढ़ें :  US Capitol Riot : ‘अमेरिकी संसद की जांच समिति की अंतिम रिपोर्ट जारी, डोनाल्ड ट्रंप पर 'व्यापक साजिश' रचने का आरोप

संबंधित समाचार