हरदोई: चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर सम्मानित हुए किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर कृषि फार्म स्थित सभागार में किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौधरी साहब हमेशा किसानों की समस्याओं के निराकरण में लगे रहे ।देश में अगर किसानों के हित की  किसी ने शुरुआत की तो वह चौधरी चरण सिंह थे ।

उन्होंने कहा कि बदलते समय में आधुनिक खेती से किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं ,लेकिन इसके साथ ही प्राकृतिक खेती बहुत आवश्यक है। प्राकृतिक व जैविक खेती से उत्पन्न अनाज शरीर को मजबूत करता है। मजबूत शरीर ही करोना जैसी बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है ।इस अवसर पर विभिन्न कृषि उत्पादों व कृषि यंत्रों के स्टाल भी लगाए गए जिनका अवलोकन जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया।

कृषि निदेशक नंदकिशोर ने बताया कि प्रदेश में तिल का प्रथम स्थान पर उत्पादन करने वाली जिले के किसान कामिनी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर जिले के प्रगतिशील किसान श्रीपाल रहे।वहीं गौ आधारित प्राकृतिक खेती में जिले के प्रगतिशील किसान अतेंद्र सिंह ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: कल तक के लिए टली निकाय चुनाव में आरक्षण संबंधी सुनवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता