भदोही: न्याय न मिलने से परेशान महिला चढ़ी पानी की टंकी पर, जिला प्रशासन के फूले हाथ-पांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। यूपी में भदोही जिले के शहर कोतवाली इलाके में मकान पर कब्जे से परेशान एक महिला इंसाफ की गुहार लगाते हुये एक पानी की टंकी पर चढ़ गई। सुनीता देवी नामक महिला का आरोप है कि उसके भूमि पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं जबकि वह जमीन उसके पति राम किशुन बिंद के द्वारा खरीदी गई है।

महिला लगातार इंसाफ के लिए अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रही थी। इंसाफ न मिलने से परेशान महिला शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे से पानी की टंकी पर चढ़ गई है और लगातार पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दे रही है। फरियादी महिला के पानी के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस व जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये हैं।

यह भी पढ़ें:-अब Sania Mirza उड़ाएंगी फाइटर प्लेन, IAF में सिलेक्शन के साथ बनाया ये बड़ा Record

संबंधित समाचार