सहारनपुर में डीसीएम की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बेहट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच कार और मिनी ट्रक की भिड़ंत में कार सवार दो युवकों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घने कोहर के बीच दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर 21 वर्षीय शाहरूख और 22 वर्षीय आरिफ की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर एसएचओ बेहट बृजेश पांडे पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचे और कार से दोनो युवकों को गंभीर हालत में निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनोे को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: छात्रों के दल के साथ कोलकाता गई केडीसी की छात्रा की मौत, परिजनों में कोहरमा, जानें वजह

संबंधित समाचार