बहराइच: छात्रों के दल के साथ कोलकाता गई केडीसी की छात्रा की मौत, परिजनों में कोहरमा, जानें वजह
अमृत विचार, बहराइच। किसान डिग्री कालेज के 25 छात्रों के दल के साथ पश्चिम बंगाल भ्रमण पर गई छात्रा की शुक्रवार को मौत हो गई। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं छात्रा के शव को लाने के लिए परिवार के लोग पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं।
शहर के किसान डिग्री कालेज से 25 छात्रों का दल शैक्षिक भ्रमण के लिए पश्चिम बंगाल गया हुआ है। दल बीएससी के छात्र और छात्राएं शामिल हैं। छात्रों के दल में कैसरगंज कोतवाली के बरखुरद्वारापुर गांव निवासी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अंजुम अंसारी भी गई थी।
किसान डिग्री कालेज एक सचिव मेजर डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि छात्रा अंजुम की शुक्रवार को कोलकाता में भ्रमण के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह पहले से ही बीमार थी। वहीं छात्रा के मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: रास्ते के विवाद में महिला व बेटियों की लाठी-डंडे से की पिटाई, मुकदमा दर्ज
