लखनऊ: यजदान अपार्टमेंट के जमा 75 लाख से LDA वसूलेंगे ध्वस्तीकरण का खर्च
लखनऊ। यजदान अपार्टमेंट का जमा 75 लाख रुपये लखनऊ विकास प्राधिकरण ध्वस्तीकरण में खर्च करेगा। जो मानचित्र स्वीकृत कराने के दौरान बिल्डर ने जमा किया था। टेंडर से लेकर अन्य खर्च काटकर अवैध निर्माण ध्वस्त करने वाली कंपनी को दिया जाएगा।
हजरतगंज क्षेत्र के प्रयाग नारायण रोड स्थित अवैध यजदान अपार्टमेंट तोड़ने का काम लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मुंबई की एक कंपनी को दिया है। यह टेंडर 45 लाख रुपये का स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा तोड़फोड़ में और लाखों रुपये खर्च आएगा, जो लखनऊ विकास प्राधिकरण यजदान अपार्टमेंट का मानचित्र स्वीकृत कराने के दौरान जमा किए गए 75 लाख रुपये से करेगा।
यह रकम प्राधिकरण से अपार्टमेंट का मानचित्र स्वीकृत करने के दौरान जमा की गई थी और बाद में नजूल की भूमि पर अवैध निर्माण करने पर जब्त कर ली गई थी। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि कंपनी का 45 लाख रुपये व जो भी अन्य खर्च आएगा वह जमा धनराशि से भुगतान करेंगे। करीब 75 लाख रुपये अजदान का जमा है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नशे में धुत कार सवार सिपाही ने ठेला ले जा रहे युवक को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
