Tamilnadu Accident : 40 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले के कुमुली पर्वतीय क्षेत्र में एक कार के 40 फुट गहरी खाई में गिरने से 8 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई। वहीं कई लोग घायल है। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना केरल-तमिलनाडु सीमा के नजदीक इडुक्‍की के कुमिलि में तब हुई, जब कार नियंत्रण खोने की वजह से बस 40 फीट गहरे खाई में जा गिरी। जिसके बाद वहां पर चीख पुकार शुरू हो गई। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को मिलने के बाद तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायलों को पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर लोगों का इलाज शुरू है।

जिलाधिकारी के वी मुरलीधरन ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई तथा दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के अनुसार ऐसी आशंका है कि पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। ये आठों लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे और उनमें एक नाबालिग भी शामिल था। ये लोग सबरीमला से लौट रहे थे। 

ये भी पढ़ें : 80 करोड़ लोगों को एक साल तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

संबंधित समाचार