Fatehpur News : तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Fatehpur News फतेहपुर में बस पलटने से यात्री घायल।

Fatehpur News फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए है। पुलिस ने दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य के लिए भिजवाया है।

फतेहपुर, अमृत विचार। Fatehpur News जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथगांव रोड बजरंगापुर गांव के पास एक ट्रक ने यात्रियों से भरी बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस के पलटने से उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस से बाहर निकलवाकर दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा है।

बता दें कि बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से फतेहपुर के लिए आई थी। जहां ज्यादातर यात्रियों को फतेहपुर लखनऊ बाईपास में ही उतार दिया था। बस में सवार 15 यात्री, चालक व परिचालक फतेहपुर से होते हुए हथगांव प्रेम नगर के लिए लेकर जा रही थी।

इसी दौरान हुसैनगंज कस्बे के समीप बजरंगापुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। जिससे बस पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य के लिए भिजवाया है।

 

संबंधित समाचार