सुल्तानपुर: कूरेभार क्षेत्र में फलफूल रहा अवैध खनन का कारोबार, कार्रवाई के बाद भी चल रही JCB

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कूरेभार, सुल्तानपुर। एक तरफ प्रदेश में माफिया पर बाबा का बुलडोजर सुर्खियों में रहता है तो कूरेभार क्षेत्र में खनन माफिया के जीसीबी रात भर अवैध खनन में संलिप्त देखा जाता है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व खनन अधिकारी सहित सिंचाई विभाग के जिम्मेदार कार्यवाही करते हैं, फिर भी यहां खनन का कारोबार धड़ल्ले से फलफूल रहा है। इससे जिम्मेदारों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। 

कूरेभार थाना क्षेत्र के इरूल निवासी अब्दुल गफ्फार ने शारदा सहायक खंड 16 के अधिशाषी अभियंता को शिकायती पत्र दिया हैं उन्होंने कहा है कि 20 दिसंबर की रात में गांव का ही एक व्यक्ति अवैध ढंग से जेसीबी व ट्रैक्टर लगातार ग्राम पंचायत से होकर गुजरी माइनर की पटरी करीब 200 मीटर क्षतिग्रस्त करके मिट्टी चोरी कर ली। मिट्टी खनन से माइनर की पटरी जर्जर हो गई है। 

पानी बढ़ने पर कटान का खतरा है। जिससे प्रार्थी समेत अन्य किसानों की फसल बर्बाद हो सकती है। उन्होंने विभाग के कुछ लोगों की संलिप्तता की भी शिकायत की है। साथ ही साक्ष्यों की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। बीते दिनों यहां खनन में संलिप्त पाई गई जेसीबी, टैªक्टर ट्राली को पुलिस ने जब्त किया था।

खनन विभाग व सिंचाई विभाग की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। कूरेभार में अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ कई मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस बावत एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:-खबर का असर: बीएसए ने जारी की चिट्ठी, इन शिक्षकों के खिलाफ की जाएगी बड़ी कार्रवाई

संबंधित समाचार