सिक्किम हादसा: UP के शहीद जवानों का पार्थिव शरीर पहुंचा लखनऊ एयरपोर्ट, राजकीय सम्‍मान के साथ होगा अंतिम संस्‍कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तरी सिक्किम हादसे में शहीद हुए उत्तर प्रदेश चारों जवानों के पार्थिव शरीर आज शनिवार देर शाम को वायुमार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक ललितपुर के हवलदार चरण सिंह, एटा के भूपेंद्र सिंह और उन्नाव के निवासी शहीद श्याम सिंह यादव का पार्थिव शरीर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा गया है।

एटा निवासी नायक भूपेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ एयरपोर्ट से आगरा एयरपोर्ट भेजा जाएगा। ललितपुर के चरण सिंह और उन्नाव के श्याम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से रवाना होगा। मुजफ्फरनगर के जवान लोकेश राय का पार्थिव शरीर दिल्ली से वाया रोड पहुंचाया गया।

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर निवासी सेना के जवान लोकेश कुमार, जनपद उन्नाव निवासी सेना के जवान श्याम सिंह यादव, जनपद एटा निवासी सेना के जवान भूपेन्द्र सिंह तथा जनपद ललितपुर निवासी सेना के जवान चरन सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: PM मोदी से मुलाकात कर CM योगी ने किया ट्वीट, लिखी ये बात

संबंधित समाचार