बरेली: ठंड में गरीबों को कंबल बांटने और अलाव जलाने के लिए दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पार्षद रईस मियां अब्बासी के नेतृत्व में शनिवार को पार्षदों ने नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन सौंपा। इसमें सर्दी में नगर निगम क्षेत्र में अलाव व गरीबों, बेसहारा, मजदूरों को कंबल वितरण की मांग की। सपा पार्षदों ने नगर आयुक्त से कहा कि शहर में कहीं अलाव नहीं जल रहे हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: जांच अधिकारी को नहीं मालूम, शहर में कितने होर्डिंग्स

इससे गरीब बेसहारा लोग ठंड में परेशान हो रहे हैं। जबकि हर वर्ष दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रमुख चौराहों व वार्डाें के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नगर निगम करवाता रहा है। नगर निगम हर साल ठंड से बचाव के लिए गरीबों को कंबल वितरण कराता है लेकिन इस बार यह वितरण भी नहीं हो रहा है।

इस मौके पर पार्षद अंजुम शमीम, मुशर्रफ अंसारी ,नौशाद अली आदि रहे। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में रेलवे जंक्शन, सिटी स्टेशन, रोडवेज, सेटेलाइट बस स्टैंड, पटेल चौक, कुतुबखाना, सुभाष नगर आश्रय गृह सहित सभी आश्रय गृहों व प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। कंबल वितरण के लिए नगर निगम में बजट का अभाव चल रहा है।

ये भी पढ़ें - बरेली: मां के डाटने पर घर से भाग आया झारखंड का किशोर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की टीम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों ने हथौड़े से तोड़ी दीवार
Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर