मंगाया था Online Iphone, डिलीवरी पैकेट खोलते ही युवक के उड़े होश, Delivery Boy को ग्रामीणों ने पीटा
प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र में एक युवक ने ऑनलाइन आईफोन मंगाया था। शुक्रवार को इसकी डिलीवरी मिली तो पैकेट खोलते ही उसके होश उड़ गए। ऐसे में भागने का प्रयास कर रहे डिलीवरी ब्वॉय को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक रानीगंज इलाके के मुआर अधारगंज गांव निवासी सर्वेश सिंह ने कुछ दिन पहले ऑनलाइन आईफोन मोबाइल बुक कराया था। इसके लिए उसने ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया था। शुक्रवार को सुलतानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र का युवक अपने को कूरियर कंपनी का एजेंट बताकर मोबाइल देने सर्वेश के घर पहुंचा। सर्वेश को कुछ शंका हुई और वह एजेंट के सामने ही मोबाइल का पैकेट खोलने लगा।
यह देख एजेंट वहां से भागने का प्रयास करने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके सामने पैकेट खोला तो उसमें आईफोन की जगह साबुन की दो टिकिया मिलीं। ग्रामीणों ने एजेंट की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। सर्वेश की सतर्कता से उसके साथ फ्रॉड होने से बच गया।
यह भी पढ़ें:-सराहनीय कार्य: बिल्ली को दौड़ाते समय 60 फीट नीचे गिरा कुत्ता, दमकल कर्मियों ने निकाला
