आज का राशिफल। 25 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। किसी मित्र के कारण घर का वातावरण नकारात्मक हो सकता है। चिकित्सा के कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है। विवाह समारोह में कुछ विघ्न आ सकते हैं।

वृष

आज किसी बड़ी कंपनी से डील करने के मौके मिलेंगे। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े कारोबार में बाधा आने की आशंका है। व्यस्तता के बावजूद आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिए। लेखकों और कलाकारों को महत्व मिलेगा।

मिथुन

आज आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपको बहकाने का प्रयास करेंगे। परिजनों से किसी कारण झगड़ा हो सकता है। सबकी भावनाओं का ध्यान रखें। वैवाहिक सुख में कुछ न्यूनता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

कर्क

आज कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको सफलता देगा। अपनी बातों को शांतिपूर्ण तरीके से लोगों के सामने रखें। ज्यादा रोक-टोक करने की आपकी प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। दोपहर के बाद सभी स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

सिंह

आज लोग आपकी मेहनत को महत्व नहीं देंगे। नौकरी को लेकर परेशानी हो सकती है। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। यदि बुखार और सर्दी के लक्षण हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। रिश्तों में आई खटास को दूर करने का प्रयास करें।

कन्या

आज सरकारी कार्यों में आपको लाभ होगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों की नकदी की समस्या दूर होगी। प्रियजनों के साथ संबंध मधुर होंगे। प्रेम-प्रसंग काफी अनुकूल रहने वाले हैं।

तुला

आज आपको अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखना चाहिए। भाइयों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के उत्तम अवसर मिल सकते हैं। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक

आज बेवजह के मामलों में न उलझें। नए संबंधों में स्थायीत्व कम रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। दिनचर्या और खानपान में कड़ा अनुशासन रखें। पूजा-पाठ में काफी ध्यान देंगे।

धनु

आज नवीन योजनाओ‍ं की शुरुआत न करें। वैधानिक और तकनीक पहलुओं की अनदेखी न करें। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। छात्रों के ऊपर पढ़ाई का दबाव रहेगा। माता आपसे नाराज हो सकती हैं।

मकर

आज प्रशासन से आपको सहयोग मिलेगा। साझेदारी में किए गए कार्य से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके उत्साह और एकाग्रता में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार में आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ

आज किसी चलते हुए कार्य में बाधा आने की आशंका है। विदेश में रह रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। नए व्यापार की शुरुआत को लेकर कुछ तनाव रहेगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

मीन

आज आपको यात्रा से बचना चाहिए। सरकारी नियमों को न मानने के कारण आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। रूपये-पैसे में लेन-देन को लेकर असुविधा हो सकती है। आपको अपने गुरु से परामर्श अवश्य लेनी चाहिए।