बरेली: प्रार्थना सभाएं कर एक दूसरे के गले लगकर मनाया प्रभु यीशु का जन्मदिन, दी बधाइयां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रविवार को शहर के गिरजाघरों में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। उनके अनुयायियों ने बीती रात 11 से 12 बजे के बीच चर्च में पहुंचकर प्रार्थना सभाएं की। इसके बाद सुबह एक दूसरे के गले लगकर क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं देकर केक खिलाया।

ये भी पढ़ें- बरेली: युवक के मोबाइल व्हाट्सएप चैट ने खोले मौत के राज, मुकदमा दर्ज

Capture

छोटे बच्चों में सेंटा क्लॉज से क्रिसमस ट्री एवं उपहार लेने की होड़ लगी रही।रविवार को सभी गिरजाघरों में प्रार्थना सभाए हुई।इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर प्रभु यीशु के जन्मदिन की सुभकामना दी।और उनके द्वारा बताए गए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की बात कही

1

हैप्पी मेरी क्रिसमस डे पर शहर के सिबिल लाइन स्थित मेथोडिस्ट  चर्च में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर प्रातः चर्च पहुंच कर प्रार्थना सभा कर पवित्र ग्रंथ बाइबिल का पाठ किया। चर्च के पदारी  ने सभी लोगों को ईसा मसीह के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए क्रिसमस डे का महत्व एवं प्रभु यीशु का पृथ्वी पर जन्म लेने का उद्देश्य बताया। 

78b728d5-3e3c-42ad-89d4-b7c6cb3b9aec

इस दौरान चर्च के डोनर बी लाल ने बताया कि प्रभु यीशु का जन्म विश्व में अहिंसा, प्रेम एवं शांति सद्भावना फैलाने के लिए हुआ। इसके बाद चर्च में लगे म्यूजिकल स्टूमेंट पर जिंगल बेल की धुन बजाई  बेल की धुन सुन लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।

प्रार्थना सभा संपन्न होन के बाद ईसाई समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर किस भी किया। जिसमें महिलाएं, पुरुष, युवक, युवतियां एवं छोटे बच्चों भी शमिल रहे। इसके बाद चर्च प्रांगण में लगे व्यंजनों के स्टॉल पर लोगों ने पहुंचकर व्यंजनों का आनंद लिया।कैंट के बिशप कॉनराड स्कूल में बने कैथोलिक चर्च में भी सुबह से प्रार्थना का दौर चलता रहा।यहां पहुँच रहे लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर बिष किया।

Capture

युवाओं में बड़ा सेल्फी लेने का क्रेज
लोग एक दूसरे को गले लगकर बधाई दे रहे थे।इस दौरान इस शुभ दिन की खुशियों को अपने मोबाइल में कैद करने को सभी बेताब थे।और कई लोग मोबाइल से सेल्फी लेते हुए नगर आए।

84c8ddec-9fb0-445a-a9b4-dd5cf0137530

घरों में हुआ बधाई देने का सिलसिला
सभी प्रार्थना करने के बाद एक ददूसरे के घरों पर जाकर एक दूसरे को  स्वादिष्ट व्यंजन खिलाते नजर आए। प्रभू यीशु के जन्मदिन पर एक दूसरे को केक खिलाकर भी खुशी का इजहार किया गया।

9beae61c-cbf6-4f51-808a-bfa650d96e62

रहा अव्यवस्थाओं का अंबार
कई जगह चर्च में अव्यवस्थाओं का अंबार रहा। प्रार्थना करने आ रहे लोगों के लिए टैंट का इंतजाम नहीं किया गया। जिस कारण लोग ठंड से कांपते हुए नजर आए। 

Capture

मेले में इस बार पहुंचे ऊंट की सवारी का बच्चों ने जमकर आंनद लिया।

b291cb95-421c-42e3-8136-45fc540d3fa5

एक बजे के बाद हो जाएगा चर्च बंद
करुणा महामारी का प्रकोप विश्व भर में फिर से एक बार शुरू हो गया है लोगों में इसको लेकर दहशत व्याप्त है गाइडलाइन जारी होने के बाद फैसला लिया गया है 1:00 बजे के बाद चर्च को बंद कर दिया जाएगा इसके साथ ही लोगों से मास्क लगाने की अपील की गई है साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली क्लब से निकाली गई जागरूकता रैली, मेयर उमेश गौतम ने किया उद्धाटन

संबंधित समाचार