नेपाल में भारतीय नागरिक पर दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने बरसाई गोलियां, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काठमांडू। दक्षिणी नेपाल में पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मोतिहारी छौड़ादानो निवासी 45 वर्षीय शिवपूजन यादव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यादव को महागढ़ीमाई नगर पालिका क्षेत्र में गोली मारी गई। 

उन्होंने बताया कि दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने यादव पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि घटना के तुरंत बाद यादव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका में कैलिफोर्निया के पंजाबी मूल पहले Mayor बने Mickey Hottie

संबंधित समाचार