रायबरेली : लांड्री का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। शनिवार की रात एक लांड्री की दुकान का ताला तोड़कर चोरों के हजारों रुपए कीमत का माल पार कर दिया है। घटना की जानकारी रविवार की सुबह तब हुई जब आसपास के लोगों ने दुकान का दरवाजा टूटा हुआ देखा है। इसके बाद आसपास के क्षेत्र के हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की है।

मामला शहर से जुड़े मुंशीगंज बाजार का है। भदोखर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी मुंशीगंज से बमुश्किल सौ मीटर की दूरी पर स्थित लांड्री की दुकान में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। यहां पर सुरेश कुमार की लांड्री की दुकान है। शनिवार की शाम को वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे।

रात में बेखौफ चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़ डाला और दुकान के अंदर घुस गए। दुकान से चोरों ने हजारों रुपए कीमत के मंहगे कपड़ों को पार कर दिया है। रविवार की प्रातः आसपास के लोग जब सोकर उठे तो दुकान का दरवाजा टूटा हुआ देखकर सन्न रह गए।

घटना की जानकारी दुकानदार को दी गई। उसके बाद दुकान पर पहुंचे दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान से करीब पचास हजार रुपए कीमत के कपड़े और अन्य कीमती सामान उठा ले गए है। दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। कोतवाल ऐशकांत सिंह ने बताया कि दुकान में चोरी की सूचना मिली है। चोर कपड़े ले गए है, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : होटल में गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे पार्टी मनाने आए युवक की संदिग्ध मौत

संबंधित समाचार