लखनऊ : होटल में गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे पार्टी मनाने आए युवक की संदिग्ध मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी में बीती देर रात लखनऊ के एक निजी होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में खिड़की से गिरने के कारण मौत हो गई। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जन्मदिन मनाने के लिए आया था। घटना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर स्थित होटल स्काई लाइन की है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का नाम सक्षम सिंह है। वह आलमबाग का रहने वाला था। पिता कारोबारी हैं।

शनिवार को सक्षम का बर्थडे था। दोपहर 12 बजे रामनगर की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जन्मदिन मनाने होटल पहुंचा। उसने कमरा नंबर-17 बुक करवाया। उसी कमरे में बर्थडे पार्टी चल रही थी, जिसके बाद सक्षम की खिड़की के पास से गिरने से वह घायल हो गया घायल अवस्था में सक्षम को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी ओर  पुलिस को गर्लफ्रेंड की ओर से दी गई जानकारी संदिग्ध लगी जिसके बाद गर्लफ्रेंड को हिरासत में लेकर  पूछताछ की जा रही है। कृष्णा नगर एसीपी  नवीन द्विवेदी ने बताया पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है लड़की की खिलाफ लड़के के परिजनों ने तहरीर भी दी है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ : राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश

संबंधित समाचार