बरेली : दुपट्टे के फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, परिवार में मचा कोहराम
बरेली, अमृत विचार। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का शव शनिवार की शाम दुपट्टे से लटका मिला। किशोरी के मौत का पता लगते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें:-बरेली: प्रार्थना सभाएं कर एक दूसरे के गले लगकर मनाया प्रभु यीशु का जन्मदिन, दी बधाइयां
थाना के करोरा गांव की रहने वाली किशोरी नीरज उम्र 15 वर्ष पुत्री प्रताप मौर्य के एक रिश्तेदार ने बताया कि बीते शाम परिवार के लोग खेत गए हुए थे। खेत से नीरज का भाई विपिन घर लौटा तो उसने नीरज को आवाज देकर बुलाने लगा। जब नीरज की तरफ से कोई आवाज नहीं आई तो उसने कमरे में झांक कर देखा। विपिन देखते ही सन्न पड़ गया उसकी बहन नीरज दुपट्टे के बल पर गुंडे के सहारे लटक रही थी।
मृतका के भाई ने जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिवार के लोगों ने बताया किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। वहीं मृतका मां का रो रो कर बुरा हाल है। नीरज तीन भाइयों की इकलौती बहन थी।
ये भी पढ़ें:-बरेली क्लब से निकाली गई जागरूकता रैली, मेयर उमेश गौतम ने किया उद्धाटन
