बरेली: समझौता न करने पर दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में समझौता न करने पर पत्नी के मायके पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बारादरी थाना क्षेत्र …

बरेली,अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में समझौता न करने पर पत्नी के मायके पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह 2010 में हुआ था। शादी के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। परेशान होकर उसने वर्ष 2013 में पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। महिला अपने मायके में रह रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पति व उसके परिजन पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाने लगे। लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही।

आरोप है कि बुधवार पति अपने परिजनों के साथ महिला के मायके पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए समझौते का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर आरोपी ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे पता चला है कि पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

संबंधित समाचार