आगरा: हिंदूवादी संगठन ने किया क्रिसमस का विरोध, पुलिस से हुई झड़प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। पूरी दुनिया में आज क्रिसमस को लेकर कई तरह के आयोजन किये जा रहे हैं। इन सबके बीच आगरा से खबर आ रही है कि हिंदूवादी संगठन बजरंज वाहिनी ने क्रिसमस पर्व का विरोध किया है। सेंटा क्लॉज का पुतला फूंकने के लिए कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतर आए। इस बीच पुलिस से झड़प हो गई। कार्यकर्ता पुतले में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस से नोंकझोक होने लगी और पुलिस ने पुतले को छीन लिया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज्जू चौहान ने कहा है कि क्रिसमस के बहाने धर्मान्तरण का खेल चल रहा है। स्कूलों में छोटे-छोटे बच्चों को सेंटा क्लॉज बनाकर ईसाइयत का प्रचार किया जा रहा है। उपहार देने के नाम पर बच्चों को भरमाया जा रहा है। हमारा संगठन इसका कड़ा विरोध करता है। 

ये भी पढ़ें -सिक्किम हादसा: एटा के लाल का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, हर आंख हुई नम

संबंधित समाचार