बाड़मेर-जैसलमेर के 486.39 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में होगा खनिज तेल एवं प्राकृतिक गैस का एक्सप्लोरेशन: सुबोध अग्रवाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में बाड़मेर-जैसलमेर के 486.39 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस का एक्सप्लोरेशन भारत सरकार के उपक्रम गैल इंडिया द्वारा किया जाएगा। राज्य के पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए गैल इंडिया को 3 प्लस नौ माह के लिए ब्लॉक आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि गैल इंडिया को ऑपन एक्रेज लाइसेंसिंग पालिसी के तहत सप्तम चक्र में यह ब्लॉक आवंटित किया गया है। 

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि गैल इंडिया द्वारा इस क्षेत्र में खनिज तेल और प्राकृतिक गैस की खोज की जाएगी। देश में ऑनलैंड क्षेत्र में खनिज तेल उत्पादन में राजस्थान पहले स्थान है। इस समय प्रदेश में ओएनजीसी एवं ऑयल इंडिया द्वारा बाड़मेर और जैसलमेर क्षेत्र में पेट्रोलियम एवं गैस का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ओएनजीसी को 9 व ऑयल इंडिया को दो लाइसेंस दिए हुए है। 

इसी तरह से राज्य में 16 पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन लाइसेंस जारी कर एक्सप्लोरेशन कार्य किया जा रहा है जिसमें वेदांता को 9 लाइसेंस, ऑयल इंडिया को 5, ओएनजीसी और गैल इंडिया को एक-एक पीईएल जारी है। उन्होंने बताया कि एक्सप्लोरेषन का कार्य बाड़मेर, जैसलमेर के साथ ही बीकानेर और श्रीगंगानगर क्षेत्र में हो रहा है। 

ये भी पढ़ें- Bird Flu : केरल के कोट्टायम में 6,000 से अधिक पक्षियों को मारा गया 

संबंधित समाचार