बरेली: तलाक पीड़िताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजी राखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। तीन तलाक पीड़ित महिलाओं ने प्रधानमंत्री को राखी भेजकर उनका अभिनंदन किया। शनिवार को तीन तलाक काननू बनने का एक साल पूरा होने पर निदा खान ने तलाक पीड़ित महिलाओं को सम्मानित किया। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण कानून लागू होने के एक वर्ष पूरे होने पर शनिवार को आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी …

बरेली,अमृत विचार। तीन तलाक पीड़ित महिलाओं ने प्रधानमंत्री को राखी भेजकर उनका अभिनंदन किया। शनिवार को तीन तलाक काननू बनने का एक साल पूरा होने पर निदा खान ने तलाक पीड़ित महिलाओं को सम्मानित किया।

मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण कानून लागू होने के एक वर्ष पूरे होने पर शनिवार को आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी ने तलाक पीड़िताओं को सम्मानित किया। इन सभी पीड़िताओं ने तीन तलाक के विरुद्ध डटकर लड़ाई लड़ी थी। सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान ने पीड़िताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि महिलाओं के हौसले से ही तीन तलाक से आजादी मिली है। कानून बनने के बाद तीन तलाक की घटनाओं में काफी कमी आई है। हालांकि महिलाओं के उत्पीड़न पर स्थानीय प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पीड़िताओं ने प्रधानमंत्री को राखी भी भेजी है।

निदा खान ने कहा कि कानून बनने के एक साल के अंतराल में तलाक के मामलों में मुकदमा दर्ज कराने में काफी संघर्ष करना पड़ा। शुरुआत में पुलिस मामलों को नजर अंदाज करती थी। अब मामले दर्ज किए जा रहे हैं। लाकडाउन में घरेलू हिंसा, तलाक आदि की घटनाएं बढ़ी हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि इन मामलों को गम्भीरता से निपटाया जाए। इस दौरान शबीना, अर्शी , शबाना, अलीना, निशा, नीलोफर, परवीन आदि रहीं।

संबंधित समाचार