प्रयागराज: संतों की हत्या की साजिश रचने वाला गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ खुलासा   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में कई संतों की हत्या करने की साजिश रचने के आरोपी संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन संतों की हत्या की साजिश की गई उनमें  निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद भी शामिल हैं। उनके हरिद्वार आश्रम में एक जनवरी को आयोजित होने जा रहे जन्मोत्सव में खीर में जहर मिलाकर उनकी व अन्य संतों की हत्या की साजिश की गई। मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध बागपत का रहने वाला विक्रम सिंह है। नए यमुना पुल के नीचे आश्रम बनाकर रहने वाली गायत्री त्रिवेणी प्रयाग पीठाधीश्वर त्रिकाल भवंता ने बताया कि तीन दिन पहले उन्हें एक फोन आया। 

फोन करने वाले ने मिलने को कहा था। शुक्रवार को दोबारा फोनकर युवक ने बताया कि वह हरिद्वार से प्रयागराज आ रहा है। शनिवार को वह उनके आश्रम आया। उसने अपना नाम-पता भी बताया। बकौल त्रिकाल भवंता, पूछने पर युवक ने बताया कि आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद के जन्मोत्सव कार्यक्रम में देश के कई बड़े संत शामिल होंगे। इस दौरान वह प्रसाद के रूप में बांटे जाने वाली खीर में जहर मिलाकर कैलाशानंद व अन्य संतों को मार देगा। 

यह भी आरोप लगाया कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 20 लाख रुपये कैलाशानंद ने ले लिए लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। इसी को लेकर वह असंतुष्ट है। इस पर त्रिकाल भवंता ने नैनी पुलिस व कैलाशानंद को सूचना दी। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां एसीपी अजीत सिंह चौहान व डीसीपी सौरभ दीक्षित भी पहुंचे। 

ये भी पढ़ें -Kanpur News : डॉ रिजवान की दी गई सूचनाएं हुईं झूठी साबित, कोलकाता से लेकर वापस कानपुर के लिए रवाना हो गई

संबंधित समाचार