अयोध्या: युवक ने प्रेमिका के घर के पीछे फंदा लगा दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रेमिका के साथ छोड़ने व परिवारिक विवाद से युवक था अवसाद में

अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया प्रतापशाह में एक युवक मोहब्बत में मिले धोखे और पारिवारिक अनबन के चलते डिप्रेशन में चल रहा था। युवक ने शनिवार को प्रेमिका के घर के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इनायत नगर थाना के हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के पलिया प्रतापशाह गांव स्थित एक बाग में 32 वर्षीय युवक राम अचल पुत्र देवी प्रसाद निवासी हरदोइया थाना कुमारगंज का शव बाग में एक पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटकता संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई पड़ा। पेड़ से रस्सी के सहारे युवक का शव देख बाग में गए लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और मृतक के परिजनों को दिखा।ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व रामअचल गांव से एक युवती के साथ भाग गया था। उसी के साथ रह रहा था, लेकिन पिछले साल लड़की ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। 

युवती द्वारा मृतक युवक का साथ छोड़ देने से युवक बीते कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद व प्रेमिका से अलग होने पर अत्यधिक डिप्रेशन में हो गया था। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी रजनीश पांडे ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार राम अचल कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। जिसके चलते वह फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: संतों की हत्या की साजिश रचने वाला गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ खुलासा

संबंधित समाचार