मेरा दिल ये पुकारे .. गाने पर नाचते हुए धड़ाम से गिरी दुल्हन, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Bride Funny Video : जब से पाकिस्तान की रहने वाली आयशा ने एक शादी के दौरान डांस करने के लिए  'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाना चुना। उनके डांस स्टेप्स लोगों को इतने पसंद आए कि कुछ ही समय में उनके ढेर सारे फैंस बन गए।

यहीं काम करने की कोशिश अब एक दुल्हन ने की। वायरल हो रहे इस वीडियो में भारी भरकम लहंगे के साथ दुल्हन 'मेरा दिल ये पुकारे आजा..' गाने पर डांस करती नजर आ रहीं थी। अगले ही पल दुल्हन के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बाद खुद दुल्हन ही जोर-जोर से हंसने लगती है। 

https://www.instagram.com/p/ClT5PZNJJf0/

वायरल हो रहे इस वीडियो में भारी भरकम लहंगे (heavy lehenga) में दुल्हन 'मेरा दिल ये पुकारे आजा..' (Mera Dil Yeh Pukare Aaja song) गाने पर झूमती नजर आती है।

वीडियो में दुल्हन (bride) को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसका लहंगा वाकई बेहद भारी है, यही वजह है दुल्हन लहंगे का बोझ संभाल नहीं पाती और अगले ही पल वो जमीन पर धड़ाम से नीचे गिर जाती है। इसके बाद दुल्हन जोर-जोर से हंसने लगती है।

वीडियो को देखने के बाद आप भी ठहाके मार-मारकर हंसने को मजबूर हो जाएंगे। इस वीडियो  को x._.love.07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

ये भी पढ़ें : प्रख्यात रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा तट पर बनाई सांता क्लॉज की विशाल कलाकृति

संबंधित समाचार