नैनीताल: सरोवर नगरी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। क्रिसमस का पर्व यहां धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सरोवर नगरी के गिरजाघरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। गिरजाघरों में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। साथ ही ईशा मसीह पर आधारित गीत संगीत के साथ कैरोल की धूम रही। 

मेथोडिस्ट चर्च में पास्टर अजय हैरिसन की अध्यक्षता में सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु ईसा मसीह का स्मरण किया गया। साथ ही उनके बताए आदर्श मार्ग का अनुसरण करने का वचन लिया गया। वहीं नगर के सेंट जॉन्स, सेंट फ्रांसिस व सेंट फ्रांसिस होम गिरजाघर में भी सुबह विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया तथा केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया। 

इस दौरान सहायक पास्टर चंद्र पौल, बिशप शौ इंटर कालेज की प्रबंधक नीलम दानी, प्रधानाचार्य वीना मौसी, जे विल्सन, ग्रीन वल्ड, मुकेश दास, एरिक मैसी, सोनू विल्सन समेत सैलानी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार