पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर बाराबंकी में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत,विचार रामनगर, बाराबंकी। महादेवा भाजपा मंडल द्वारा महादेवा के लोधौरा चौराहे पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मां भारती का दीप प्रज्वलन तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी व मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह ने किया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता पारसनाथ वर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक ने की। आए हुए कवियों तथा मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी व ब्लाक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी का भाजपा मंडल महादेव अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा लोधेश्वर की प्रतिमा का चिन्ह तथा जिला प्रतिनिधि अनिल अवस्थी द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन संदीप अनुरागी ने किया।

Image Amrit Vichar(7)

कार्यक्रम का शुभारंभ सुल्तानपुर से पधारी कवियत्री कालिंदी लता ने सरस्वती वंदना कर किया। इस कवि सम्मेलन में शिवेश राजा रामनगर, सनातन सिंह कोटवा धाम, पवन द्विवेदी अंगार सुल्तानपुर, अजय प्रधान जैदपुर, अंकिता शुक्ला कानपुर, मनोज मिश्रा शीत भैरमपुर, अयोध्या प्रसाद अवस्थी महादेवा ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर  सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हयारण, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष सिंह, संतोष पांडे मंडल अध्यक्ष सिरौलीगौसपुर, सुशील वर्मा मंडल अध्यक्ष सूरतगंज, सुनील कुमार वर्मा, राजेश तिवारी, हरिपाल मौर्या ,अमित अवस्थी, सुमित अवस्थी, डॉ चंद्रोदय शुक्ल, अमित तिवारी, बसंत मिश्रा, अशोक शुक्ला, अमित सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश अवस्थी, राजन तिवारी प्रधान, उमेश मिश्र प्रधान इब्राहिमपुर, अजय गुप्ता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महादेवा, पवन सैनी प्रधान पिपरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आयोजित कवि सम्मेलन पढ़ने आए संतराम निवासी कुरुक्षेत्र की साइकिल चोरी हो गई। साइकिल चोरी हो जाने से परेशान संतराम अपनी साइकिल की काफी देर तक खोजबीन करता रहा फिर भी उसे निराशा हाथ लगी।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली : तेज रफ्तार डंफर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे की मौत

संबंधित समाचार