गोंडा: सुशासन दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती, अस्पतालों में मरीजों को बांटे गए फल
गोंडा। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की 98 वां जन्म दिवस रविवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। अटल जयंती पर जिले भर में कार्यक्रमों की धूम रही। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने खरगूपुर में अटल स्मृति द्वार का उद्घाटन किया तो बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने जिला अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और मरीजों को फल वितरित किया।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 98 वें जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए रविवार को उनकी स्मृतियों को याद किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम ने रविवार को बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं व अस्पताल के डाक्टरों संग मिलकर मरीजों व तीमारदारों में फल बांटा।
19.jpg)
अस्पताल में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर जिलाध्यक्ष व प्रमुख अधीक्षक पीडी गुप्ता ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर डा. कुलदीप पाण्डेय, चीफ फार्मासिस्ट घनश्याम पाण्डेय, दिनेश मिश्रा, इस्लाम खां, दीपक गुप्ता, दिनेश तिवारी, सुधीर तिवारी, आशीष तिवारी, प्रिंस चौरसिया, शशांक मिश्रा, डा. अनिल, संदीप पाण्डेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने खरगूपुर के भगवानदीन पुरवा गांव के समीप अटल विहारी बाजपेयी स्मृति द्वार व स्थानीय थाने के समीप डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। पूर्व र्रधावमंत्री की स्मृति में विधायक ने खरगूपुर बस स्टेशन के समीप निर्मित यात्री शेड का भी लोकार्पण किया। खरगूपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरित करते हुए विधायक की ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा।
इटियाथोक ब्लाक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीनगर में वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजूर अहमद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक सुनील प्रजापति, पिंटू शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष अजय राठौर, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष चौरसिया, दिलीप वर्मा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अलोक मिश्रा, सतेन्द्र मिश्रा, करूणा शंकर ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र छपिया में विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने मरीज़ों को फल वितरण किया। उनके साथ डा. आलोक सिंह, जितेंद्र नाथ पाण्डेय, सुरेंद्र वर्मा, पप्पू वर्मा, विक्रम प्रसाद, महेश यादव, संतोष पाण्डेय, पिंटू वर्मा, दीप पटेल, व अन्य मौजूद रहे। विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने वजीरगंज सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ आशुतोष शुक्ल, भाजपा संगठन के सत्यदेव मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, वेदप्रकाश भारती आदि मौजूद रहे।
18.jpg)
तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने अपने आवास पर स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके स्मृतियों को याद किया। विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व सर्वांगीण था। अटल जी विपक्ष में भी रहकर हमेशा देश हित में सकारात्मक विचारों के साथ चलते थे।
वर्तमान समय में भाजपा की सरकार प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदल रही है। इस समारोह के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने स्थानीय सीएचसी पर जाकर मरीजों में फल वितरित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय ब्लाक प्रमुख तरबगंज मनोज पांडेय, जिला पंचायत सदस्य रामधोख मिश्र, अनुज शुक्ला, अजय तिवारी, संदीप मिश्रा, विन्नू तिवारी समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: भक्ति योग महोत्सव के लिए श्रद्धालुओं का मिल रहा सहयोग
