आगरा में मिला कोरोना संक्रमित युवक, दो दिन पहले चीन से आया था भारत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में कोरोना का पहला ताजा मामला मिला है, चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक दो दिन पहले चीन से लौटा था, उसने एक निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई। शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्ष का युवक चीन गया था, वह 23 दिसंबर को आगरा लौटा। यहां उसने निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई। 

रविवार को कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर निजी लैब द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। रैपिड रेस्पोंस टीम को युवक के घर भेजा गया है, युवक के संपर्क में आगे लोगों की भी जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आरआरटी टीम कोरोना संक्रमित मरीज के घर पहुंच गई है।

इस बीच कोरोना ने पर्यटकों की भी चिंता बढ़ा दी है। वह टूर आपरेटरों और होटलों में फोन कर ताजमहल समेत अन्य स्मारकों पर व्यवस्थाओं की जानकारी कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि ताजमहल पर कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट तो अनिवार्य नहीं की गई है। पर्यटन कारोबारी उन्हें केवल थर्मल स्क्रीनिंग होने की जानकारी दे रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने ताजमहल पर गुरुवार से पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की शुरुआत कराई थी। इस बीच यह चर्चा फैल गई कि ताजमहल में प्रवेश के लिए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। इससे एडवांस बुकिंग कराने वाले पर्यटक परेशान हो उठे। उन्होंने टूर आपरेटरों व होटल संचालकों से वस्तुस्थिति की जानकारी की। 

यह भी पढ़ें;-गोंडा: Christmas पर प्रलोभन देकर दो दर्जन लोगों का कराया धर्मांतरण, VHP कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका