बरेली: बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे अटल बिहारी वाजपेयी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोकतंत्र सेनानी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति की बरेली इकाई ने गोष्ठी आयोजित की। सुमंत महेश्वरी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल ने अटल जी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि वह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।

ये भी पढ़ें - बरेली: 1245 किसानों को मिलेगा धान की फसल का मुआवजा

अटल जी जहां राजनीति के क्षेत्र में कुशल नेतृत्वकर्ता थे, वहीं वह अच्छे लेखक और कवि भी थे। उन्होंने सारा जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी विनोद कुमार गुप्ता ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी राजनीति में सिद्धांत बाध्यता के पक्षधर थे।

उन्होंने दुनिया में भारत के नाम को अपने कृतित्व से रोशन किया। विचार गोष्ठी में सुरेश बाबू मिश्रा, सुंदर लाल, वेद प्रकाश वर्मा, राजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र अग्रवाल, सतीश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें - बरेली: श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से हुआ था धुंधकारी का उद्धार: आचार्य राजेंद्र

संबंधित समाचार