आज का राशिफल: 02 अगस्त 2020
मेष- आज अपनी कल्पनाओं को साकार करने में सक्षम होंगे। प्रतिष्ठित लोगों के समक्ष अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी करियर के प्रति गम्भीर रहेंगे। मन की निराशा दूर होगी। वृष- आज का दिन की शुरुआत तनावपूर्ण हो सकती है। विदेशी भूमि पर रहने वाले जातकों के लिये दिन सुखद रहेगा। सेल्स …
मेष- आज अपनी कल्पनाओं को साकार करने में सक्षम होंगे। प्रतिष्ठित लोगों के समक्ष अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी करियर के प्रति गम्भीर रहेंगे। मन की निराशा दूर होगी।
वृष- आज का दिन की शुरुआत तनावपूर्ण हो सकती है। विदेशी भूमि पर रहने वाले जातकों के लिये दिन सुखद रहेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े जातकों को नये क्लाइंट्स मिल सकते हैं।
मिथुन- आज पड़ोसियों से झगड़ा होने की सम्भावना रहेगी। अपने खान-पान में तेल व मसालायुक्त खाद्यों का ज्यादा प्रयोग न करें। पारस्परिक रिश्तों में निकटता बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
कर्क- आज कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आश्वस्त रहेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभिन्नता हो सकती है। कारोबार में आपेक्षिक प्रगति होगी।
सिंह- आज दोपहर के बाद अपनी पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास रहेगा। पारिवारिक कारणों से मन बेचैन हो सकता है। माइग्रेन का दर्द उभर सकता है। विरोधियों की संख्या में कमी आयेगी।
कन्या- आज पुरानी समस्याओं से सीखने का प्रयास करेंगे। कल तक जिन कार्यों से व्यय हो रहा था आज उससे धन प्राप्त होगा। घर में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। प्रेमी जन की किसी मनोकामना को आज पूरा कर सकते हैं।
तुला- आज अति आत्मविश्वास आपको असफलता की ओर ले जा सकता है। दोपहर के बाद आपकी आलोचना हो सकती है। आवश्यक कार्यों में विलम्ब न करें। किसी यात्रा पर चलने का विचार बना सकते हैं।
वृश्चिक- आज व्यापार में नये प्रस्ताव मिल सकते हैं। मनोरंजक यात्रा का विचार बनायेंगे। घर में बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। नये सम्पर्कों का बेहतर लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।
धनु- आज मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ होगा। दोपहर के बाद स्थितियाँ आपके नियन्त्रण से बाहर जा सकती हैं। अपने मित्रों और शुभचिन्तकों पर व्यर्थ में शक न करें।
मकर- आज विषम परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती है। संध्या के समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भविष्य के लिये नये व्यापार की योजना बनायेंगे। कारोबार में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं।
कुंभ- आज का दिन प्रेमी जन के माध्यम से कोई अच्छी खबर अच्छी आ सकती है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले जातकों के लिये समय शुभ है। कोई मित्र आपको नये बिजनेस आइडियाज़ दे सकता है।
मीन- आज आप नयी योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिये समय उत्तम है। अपने प्रेमी या लवमेट को प्रपोज कर सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। आपके अन्दर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा।
