बरेली: सर्द रात ने ठिठुराया जनजीवन, तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान भी सात डिग्री गिरकर 15.4 पर पहुंचा
बरेली, अमृत विचार। जिले में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान में 7 डिग्री व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में 77 लाख से बनेगा भूमिगत फायर वॉटर टैंक, RNN करेगी निर्माण
मौसम विभाग की मानें तो जिले में आगामी दिनों में पारा गिरने के साथ ही ठंड और बढ़ेगी। रविवार को 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि सर्द हवाओं के साथ रात के साथ दिन में भी ठंड का असर रहेगा।
दिसंबर के आधे बीतने तक लोगों को ठंड महसूस नहीं हो रही थी, लेकिन रविवार को अचानक पड़ी धुंध व इसके बाद आसमान में बादल व शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड के असर से जहां रात का तापमान लुढ़ककर नीचे आ गया है। आने वाले दिनों में औसतन तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रहने के आसार है।
यह भी पढ़ें- बरेली: युवक से सोने का ब्रेसलेट लूटने वाला गिरफ्तार, साथी फरार
