PM Modi ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड को दी बधाई, कहा- आपके साथ काम करने को उत्सुक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर पुष्पकमल दहल प्रचंड को आज बधाई दी। मोदी ने ट्वीटर पर लिखा,नेपाल के प्रधानमंत्री चुने जाने पर कॉमरेड प्रचंड को बहुत बहुत बधाई। भारत एवं नेपाल के बीच अद्वितीय संबंध हमारे प्रगाढ़ सांस्कृतिक संबंध और हमारी जनता के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित हैं। मैं इस मैत्री को और मजबूत करने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।

नेपाल के आम चुनावों के बाद नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेता प्रचंड ने चुनाव के पश्चात पाला बदल कर नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी) के साथ गठबंधन कर लिया और दोनों पार्टियों के समझौते के तहत प्रचंड ने सरकार बनाने का दावा किया और राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी ने उन्हें देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। प्रचंड आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

ये भी पढ़ें : सत्तारूढ़ गठबंधन टूटने के बाद पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने प्रधानमंत्री बनने के लिए ओली का मांगा समर्थन

 

संबंधित समाचार