केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS में भर्ती, आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीतारमण (63) को अस्पताल के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में भर्ती कराया गया। आधिकारिक सूत्रों ने केवल इस बात की पुष्टि की है कि वित्त मंत्री को एम्स में भर्ती कराया गया है लेकिन न तो अस्पताल और न ही मंत्रालय की ओर से इस बारे में कोई और जानकारी साझा नहीं की गयी है।

 सीतारमण हाल ही में संपन्न हुए शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में सक्रिय नजर आयी थी और वह केन्द्रीय बजट के बारे में भी विभिन्न पक्षधारकों के साथ निरंतर बैठक करती रही हैं।

ये भी पढ़ें:-Cricket Australia ने उठाया बड़ा कदम, टेस्ट अवार्ड का नाम बदलकर Shane Warne रखा

संबंधित समाचार