मुरादाबाद : 27 दिसंबर से 10 से तीन बजे तक संचालित होंगे स्कूल-कॉलेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश

मुरादाबाद,अमृत विचार। ठंड बढ़ने को देखते हुए आखिरकार जिला प्रशासन को सुध आई। मंगलवार (27 दिसंबर) से जिले में कक्षा 1-12 तक के हर बोर्ड से संचालित स्कूल-कालेज सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने बेसिक शिक्षा परिषद के सरकारी और उससे संबद्ध निजी स्कूलों और मदरसों में मंगलवार से अग्रिम आदेश तक कक्षा एक से आठ तक का संचालन सुबह दस से तीन बजे तक करने का आदेश जारी किया है। 

वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरूण कुमार दुबे ने भी सभी बोर्ड के कक्षा 1-12वीं तक के स्कूल-कालेज इसी समय तक करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिस भी विद्यालय के प्रबंधन, प्रधानाचार्य द्वारा इसका उल्लंघन किया जाएगा उनके खिलाफ कारवाई होगी। 

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : मामूली विवाद में छोटा हाथी के चालक को मारा चाकू, हमलावर को कटघर पुलिस ने दबोचा

 

संबंधित समाचार