‘AAP’ के एमसीडी महापौर, उप महापौर पद के उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर और उप महापौर पदों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों क्रमश: शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और आदिल खान इस दौरान दोनों के साथ मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Covid-19: दिल्ली में अधिकारियों ने अस्पतालों में व्यवस्थाओं का जायजा लेना किया शुरू 

‘आप’ ने गत शुक्रवार को महापौर और उप महापौर सहित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के रूप में छह नामों की घोषणा की थी। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में इन छह नामों पर मुहर लगाई गई थी। अन्य चार उम्मीदवार रमिंदर कौर, सारिका चौधरी, मोहिनी जीनवाल और मोहम्मद आमिल मलिक हैं। 

उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को ‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था।

ये भी पढ़ें- Twitter in 2022 : Elon Musk के Acquisition के बाद Microblogging Platform के बारे में खास बातें 

संबंधित समाचार