Kanpur News : कर्रही की जर्जर रोड रातों-रात बनाई, टूटी सड़क मे गिरकर वाहन सवार होते थे चुटहिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में कर्रही की जर्जर रोड़ बनाई गई है।

Kanpur News कानपुर में कर्रही की जर्जर रोड रातों-रात बनाई गई है। टूटी सड़क में बड़े-बड़े गड्ढों में गिरकर वाहन सवार चुटहिल होते थे।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News दक्षिण क्षेत्र में बर्रा बाईपास से खाड़ेपुर जाने वाली सड़क आखिरकार नगर निगम ने बना दी है। यहां बड़े-बड़े गड्ढ़ों और उसमें भरे सीवेज के पानी में लोग फंस रहे थे।

जिसकी खबर ‘बिन बरसात सड़क पर आती है बाढ़, गिरते रहते हैं वाहन’ शीर्षक और फोटो के साथ अमृत विचार ने प्रमुखता से छापा था। नगर आयुक्त ने जल्द ही सड़क के नवीनीकरण की बात कही थी। जिसके बाद शनिवार को रातों-रात नगर निगम के अधिकारियों ने सड़क को बनवा दिया। सुबह राहगीर यहां से निकले तो राहत मिली। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी ने अभियान चलाकर शहर की खस्ताहाल सड़कों के गड्ढे भरे। लेकिन दक्षिण क्षेत्र की कई सड़कों को छोड़ दिया गया। जहां पर बड़े-बड़े गड्ढे आज भी बरकरार हैं।

E Paper

बर्रा बाईपास से खाड़ेपुर जाने वाली सड़क पर तो लोगों का चलना दूभर था। इस सड़क पर हजारों वाहन रोज गुजरते हैं। सड़क के दोनों ओर से बाजार भी लगती है। जिसकी वजह से सड़क देर रात तक चलती है। यहां पर सीवर लाइने पूरी तरह से चोक हैं। जिसका गंदा पानी ओवर फ्लो होकर 12 महीनें सड़क पर भरा रहता था। जलकल व नगर निगम को शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा था।

खबर छपने के बाद अधिकारियों ने इस सड़क को प्रमुखता से रातो-रात बनवा दिया। नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र की सड़क को बनवा दिया गया है। जल्द ही दक्षिण क्षेत्र की कई और सड़कों को भी बनवा दिया जायेगा।

 

 

 

संबंधित समाचार