शाहजहांपुरः महेशापुर में समुदायिक शौचालय के मामला, प्रधान और सचिव पर नोटिस जारी
डीडीओ के आदेश के बाद बीडीओ ने ली सुध, प्रधान और सचिव से मांगा स्पष्टीकरण
शाहजहांपुर/खुटार, अमृत विचार। गांव महेशापुर में सामुदायिक शौचालय में लगाई गई घटिया सामग्री के मामले में सोमवार को प्रधान और सचिव पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह कार्यवाई जिला विकास अधिकारी पवन कुमार के आदेश पर शुरू हुई है। आदेश के बाद बीडीओ संजय कुमार ने प्रधान और सचिव के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: लक्ष्मीपुर गांव में सचिव और प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
माना जा रहा है कि सचिव ने कार्यवाई होने के डर से कुछ दिन पहले ही सामुदायिक शौचालय की दीवारों में पड़ी दरार को भरने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सही करा दिया है। खुटार ब्लाक की ग्राम पंचायत अठकोना के गांव महेशापुर में वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया गया था। कुछ ही महीनों के अंदर शौचालय की दीवार और लिंटर में दरार आ गई थी।
इसके साथ ही शौचालय की फर्श, सीट टूटी और सिंक, पाइप गायब हो गए थे। शौचालय में बिजली कनेक्शन नही होने से पानी की किल्लत और गंदगी पसरी हुई थी। 22 दिसंबर को अमृत विचार अखबार ने सामुदायिक शौचालय की खबर को बड़ी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तब अधिकारियों के संज्ञान में आया।
जिला विकास अधिकारी खबर को गंभीरता से लेकर ग्राम विकास अधिकारी को जमकर फटकार लगाई थी और खंड विकास अधिकारी संजय कुमार को टीम गठित कर शौचालय निर्माण की जांच कराने के आदेश दिए थे। सोमवार को खंड विकास अधिकारी संजय कुमार ने प्रधान प्रतिभा वर्मा और सचिव संतोष बाबू के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है और जल्द ही स्पष्टीकरण मांगा गया है।
महेशापुर में सामुदायिक शौचालय में अनियमितताओं के चलते प्रधान और सचिव पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संजय यादव, बीडीओ खुटार
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: रोजा-बरेली पैसेंजर समेत तीन ट्रेनें रहीं रद्द, रिजर्वेशन टिकट हो रहे वापस
