शाहजहांपुर: रोजा-बरेली पैसेंजर समेत तीन ट्रेनें रहीं रद्द, रिजर्वेशन टिकट हो रहे वापस

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। रोजा-बरेली पैसेंजर समेत तीन ट्रेनें सोमवार को रद्द रही है। बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई ट्रेनें काफी विलंब से आई है। ट्रेनों के लेट होने के कारण लोग अपना रिजर्वेशन टिकट केंसिल करा रहे है। ट्रेनों के लेट होने से शीत लहर में यात्री ठिठुरती ठंड ट्रेन का इंतजार करते है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: थाना दिवस में देरी से आने पर जिला कृषि अधिकारी पर नाराज हुए डीएम 

कोहरे को लेकर सोमवार को रोजा-बरेली पैसेंजर रद रही। कई यात्रियों ने तिलहर, कटरा, फरीदपुर का टिकट ले लिया था। जब पूछताछ कार्यालय पर आए तो पता चला कि ट्रेन रद्द है। इस दौरान यात्रियों को परेशाीन का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अप लाइन की गुवाहाटी एक्सप्रेस व प्रयाग-बरेली भी रद्द रही है।

डाउन लाइन की बेगमपुरा एक्सप्रेस, 9 घंटे, चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाबमेल एक घंटे, सियालदहा एक्सप्रेस दो घंटे, गुंवाहाटी एक्सप्रेस तीन घंटे गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटै, अप लाइन की पोरबंदर एक्सप्रेस एक घंटा, सरयू यमुना एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से आई है। जिन यात्रियों को रिजर्वेशन था। उन यात्रियों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के अधिक लेट होने पर लोग अपना टिकट केंसिल करा रहे है। स्टेशन पर सुबह की अपेक्षा दोपहर को अधिक भीड़ रहती है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सत्यानंद हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ पर गैरइरादन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार