अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को दिए रिस्टबैंड, आदित्य ठाकरे ने यूं जताया आभार
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को कोविड-19 लक्षणों का जल्द पता लगाने में सक्षम 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स गिफ्ट किए हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान अक्षय ने सरकार के साथ-साथ कोरोना वॉरियर्स की काफी मदद की है। अक्षय ने एक बार फिर मुंबई पुलिस की मदद की है। इस बार अक्षय …
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को कोविड-19 लक्षणों का जल्द पता लगाने में सक्षम 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स गिफ्ट किए हैं।
कोरोना वायरस महामारी के दौरान अक्षय ने सरकार के साथ-साथ कोरोना वॉरियर्स की काफी मदद की है। अक्षय ने एक बार फिर मुंबई पुलिस की मदद की है। इस बार अक्षय ने मुंबई पुलिस को कोविड-19 लक्षणों का जल्द पता लगाने में सक्षम 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स गिफ्ट किए हैं।
Earlier today, @akshaykumar ji handed over fitness- health tracking devices to @MumbaiPolice . It gives a constant reading of oxygen, body temp and heart rate, helpful in Covid battle. Last month, Akshay ji gave it to @nashikpolice . (1/n) pic.twitter.com/rgWh2LfbIW
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) August 1, 2020
आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी साझा करते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें अक्षय रिस्टबैंड गिफ्ट देते नज़र आ रहे हैं। ठाकरे ने फोटो के साथ लिखा है, “अक्षय कुमार जी ने मुंबई पुलिस को फिटनेस-हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस सौंपे। यह ऑक्सीजन की लगातार रीडिंग, बॉडी टेम्प और हार्ट रेट के बारे में बताता है और कोविड-19 से लड़ाई में मददगार है।”
