बरेली: जिला अस्पताल में ठंड से हुआ बुरा हाल, स्टाफ को हीटर तो मरीजों को मिल रहा एक कंबल
रोगी बोले- कई बार कंबल मांगने पर स्टाफ कर देता है अनदेखा
बरेली, अमृत विचार। 15 दिनों से भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह व शाम को बिना कार्य के लोग सड़कों पर नहीं निकल रहे हैं। घरों में हीटर, ब्लोअर के साथ ही आग जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आ रहे हैं, लेकिन जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाव के लिए एक कंबल ही दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- बरेली: कमिश्नर ने समीक्षा बैठक कर बकाया 169.65 करोड़ का 15 दिन में भुगतान कराने के दिए निर्देश
कई बार तो कंबल मांगने पर स्टाफ अनसुना कर रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग मरीजों को हो रही है। ऐसे में मरीजों के तीमारदार घर से रजाई और कंबल लाने को मजबूर हैं। मरीजों का कहना है कि कई बार रात में ठंड बढ़ने पर जब अतिरिक्त कंबल की मांग की जाती है तो स्टाफ अनदेखा कर देता है।
स्टाफ को मिला हीटर तो मरीजों को एक कंबल
हैरत की बात तो यह है कि यहां इमरजेंसी में तैनात स्टाफ को ठंड से बचाव के लिए हीटर दिया गया है, लेकिन मरीजों के लिए सिर्फ एक कंबल ही ठंड से बचाव के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी ऐसे मरीजों को हो रही है,
मेरा पारिवारिक सदस्य यहां भर्ती हैं। तबियत बिगड़ने पर बाल सुधार गृह से यहां भर्ती कराया गया है। वहां से एक कंबल मिला है वहीं ओढ़ रहा है। यहां से किसी ने कंबल नहीं दिया---पंकज, तीमारदार।
यहां भर्ती हुए चार दिन हो गए हैं। एक कंबल दिया है, जिससे ठंड का बचाव नहीं हो पा रहा है, कई बार मांगने पर जब अतिरिक्त कंबल नहीं मिला तो घर से मंगवाया---इतवारी लाल, मरीज।
ठंड से बचाव के लिए मरीजों को कंबल दिए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर अगर मरीज अतिरिक्त कंबल भी लेना चाहे तो दिया जाएगा। जो भी स्टाफ कंबल देने से इंकार कर रहा है। उससे जवाब-तलब किया जाएगा---डा. मेघ सिंह, एडीएसआईसी।
यह भी पढ़ें- बरेली: फसलों के नुकसान से मिलेगी निजात, आवारा गोवशों को भेजा जाएगा गौशाला- धर्मपाल सिंह
