बांदा: मासूम बालिका से दुराचार का युवक ने किया प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बांदा। घर के आंगन में खेल रही मासूम बालिका के साथ दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर पीड़िता के फूफा का ड्राइवर है। उस पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। 

बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय मासूम बालिका रविवार को दोपहर अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के सिंधूतारा गांव के मजरा जरौली निवासी चुन्नू निषाद पुत्र स्व.विश्वनाथ निषाद खाना खाने घर आया। सूना मौका पाकर बालिका को अपने पास बुलाया और अश्लील हरकतें करने लगा। इसी बीच बालिका की मां आ गई। शोर मचाने पर आरोपी बालिका को छोड़कर भाग निकला। 

मां की तहरीर पर पुलिस ने दुराचार समेत सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने हमराही कांस्टेबिल सौरभ पांडेय, रोहित यादव और महिला कांस्टेबिल प्रियंका यादव के साथ आरोपी को कस्बा स्थित बबेरू तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पीड़िता के फूफा का ड्राइवर है।

ये भी पढ़ें -हरदोई: दुष्कर्म की शिकार किशोरी से कराई गई बेगारी, पीड़िता की मां ने पुलिस पर लगाए कई गंभीर आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म