MJPRU: छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, B.A- LLB समेत कई पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सोमवार को बीए एलएलबी 10 सेमेस्टर समेत कई के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के परिणाम जारी किए गए हैं, उन्हें दीक्षांत में पदक दिया जाएगा।

सोमवार को बीए एलएलबी के अलावा बीकॉम फाइनेंस 6 सेमेस्टर, बीएससी प्रथम सेमेस्टर, बीएससी कृषि 8 सेमेस्टर, बीएलएड प्रथम वर्ष 2021, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष 2022, बीएससी बायोटेक द्वितीय वर्ष 2022 के परिणाम जारी किए हैं। छात्र -छात्राएं विश्व विद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  बरेली: जालसाज कमीशन एजेंटों ने किया गबन, तीन लोगों के खिलाफ FIR

संबंधित समाचार