लखनऊ: बेकरी में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी की जानकीपुरम थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बेकरी में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आप की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया हालांकि किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ है।
22.jpg)
पुलिस के मुताबिक यहां जानकीपुरम इलाके में 60 फिटा रोड पर स्थित ट्विन हर्ट बेकरी में सोमवार रात शार्ट सर्किट से आग लगी थी आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है बैटरी बंद होने के बाद कुछ लोगों ने दुआ निकलते हुए देखा था जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।
इस दौरान मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने दुकान का शटर तोड़कर आग पर पाया काबू।थाना प्रभारी जानकीपुरम आशुतोष कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग से बेकरी में रखा सामान जल गया। कोई घायल नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें:-Corona को लेकर UP के सभी अस्पतालों में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर मॉक ड्रिल शुरू
