Hamirpur News : चौकीदार को बंधक बनाकर ज्वैलरी दुकान में चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी टूटे मिले, व्यापारियों में आक्रोश
Hamirpur News हमीरपुर में ज्वैलरी दुकान में चोरी।
Hamirpur News हमीरपुर के मुख्य बाजार सूफीगंज चौराहा स्थित ज्वैलरी दुकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चौकीदार को बंधक बनाने के साथ ही चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिये है। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है।
हमीरपुर, अमृत विचार। Hamirpur News शहर के मुख्य बाजार सूफीगंज चौराहा स्थित सोमवार रात बदमाशों ने अली ज्वैलर्स की दुकान में धावा बोला। चौराहे में ड्यूटी कर रहे चौकीदारों के सीने में असलहा अड़ा बंधक बनाकर बेतवा नदी की ओर ले गए। एक बदमाश चौकीदारों को खड़े धमकाया रहा।
वहीं अन्य चार बदमाश दुकान की शपथ कटर से काटकर अंदर घुसे और एक छोटी तिजोरी ले गए। घटना से पहले बदमाशों ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ कर ले गए। इस घटना से व्यापारियों में रोष है।
सोमवार रात असलहों से लैस 5 बदमाशों ने शहर के में बाजार में घटना को अंजाम दिया। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने सुभाष बाजार सूफीगंज चौराहा में रात की ड्यूटी कर रहे चौकीदार बिंदा व रामेश्वर को बंधक बनाकर मारापीटा। असलहों से डराया धमकाया। उन्हें बंधक बनाकर बेतवा नदी घाट की ओर ले गए जहां एक बदमाश उनकी निगरानी करता रहा।
जबकि अन्य चार बदमाश अली ज्वैलर्स की दुकान की शटर काटकर जेवरातों से भरी तिजोरी ले गए। ज्वैलरी की दुकान आसिफ अली चलाते हैं। चौकीदार ने बताया कि घटना के पूर्व यूपी 112 पुलिस का बाइक सवार सिपाही निकला तो उसे कुछ लोगों के खड़े होने की जानकारी दी, लेकिन वह उधर न जाकर दूसरे रास्ते से निकल गया।
इस मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ धीरू ने कहा अली ज्वैलर्स के यहां दूसरी बार घटना हुई है। कहा यह शहर की मेन मार्केट है। पुलिस रात में ड्यूटी करने में कोताही बरत रही है। अभी एक हफ्ते पूर्व ही इस स्थान पर शव फेंका गया था। दुकानदार चोरी गए जेवर और नगदी की जानकारी नहीं दे पा रहा है। घटना स्थल पर एसपी शुभम पटेल के साथ अन्य पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं।
