Kanpur News : अब कोहरे में होने वाले हादसों पर लगेगी लगाम, हाईवे किनारे खड़े वाहनों की फोटो खींचकर करें ट्वीट, अफसरों को मिले यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में कोहरे के कारण हादसों पर पुलिस ने उठाया सख्त कदम।

Kanpur News कानपुर में कोहरे के कारण बढ़ रहे हादसों पर पुलिस कमिश्नर ने सख्त कदम उठाया है। हाईवे किनारे खड़े वाहनों की फोटो खींचकर ट्वीट करें। 35 किलोमीटर के हाईवे पर लाइटें लगाई जाएंगी।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News कोहरे के कारण हाईवों पर बढ़ रहे हादसों के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर ने एक सख्त कदम उठाया है। उन्होंने राहगीरों से अपील की है, कि हाईवे किनारे बड़े वाहन खड़े मिल जाएं तो उनकी फोटो खींचकर कानपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करें या फिर कंट्रोल रूम पर सूचना दें। सूचना मिलते ही थानाक्षेत्र और हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस पहुंचकर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने सभी थानाध्यक्षों, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, बिजली विभाग के अफसरों निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शहर से निकलने वाले 35 किलोमीटर के हाईवे पर जमीन पर लगने वाली लाइटें लगाई जाएंगी। 27 ब्लैक स्पॉट और 14 डेंजर जोन के पास स्पीड कम करने वाले साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने राहगीरों से

कोहरे में सावाधानी पूवर्क चलने की अपील की है।  

लोगों से अपील

- हाईवे पर हादसे के बाद लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाएं न की वीडियो बनाने में लग जाएं। 
- दो पहिया वाहन सवार कोहरे और रात में हेडलाइट जलाकर ही चलें, यदि खराब हो तो नई लगवाएं। 
- चार पहिया वाहन चलाते समय डिपर और अपर भी ठीक होना चाहिए, हेडलाइट ठीक होनी चाहिए। 
- ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों पर जल्द ही यातायात विभाग रेड और यलो रेडियम स्ट्रिप लगाएगा। 

कोहरे में हूटर बजाकर मूवमेंट करें

कानपुर से निकलने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित सचेंडी, बिधनू, नौबस्ता, बर्रा, चकेरी, घाटमपुर, जाजमऊ, चकेरी, महाराजपुर थानों के प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोहरे के दौरान हाईवे के किनारे हूटर बजाकर लगातार मूवमेंट पर करेंगे, जिससे हाईवे पर लोग वाहन न खड़ा कर सकें।

जहां भी बेवजह वाहन खड़े हों उन्हें क्रेन की मदद से उठवा कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराएं। बेवजह खड़े इन वाहन स्वामियों से अर्थदंड वसूलने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कोहरे के दौरान हादसे रोकने के लिए सोशल मीडिया पर अपील की गई है। सभी लोग सड़क पर चलते समय यायाताय नियमों का पालन करें। जिससे हादसों को रोका जा सके।

संबंधित समाचार